मंहगाई से आम आदमी परेशान, बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के दर स्थिर
बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं है. शनिवार को बाजार में कारोबार सामान्य रहा. यहां की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य वस्तुओं के आवक डिमांड के अनुसार उपलब्ध है
बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं है. शनिवार को बाजार में कारोबार सामान्य रहा. यहां की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य वस्तुओं के आवक डिमांड के अनुसार उपलब्ध है. गत दिनों बाजार में खाद्यान्न व रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में हुई वृद्धि पर फिलवक्त लगाम लगा हुआ है. हालांकि हाल के दिनों में दलहन, तेलहन व मसाला की कीमतों की उछाल आने से इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है.
आलू और प्याज के दाम में लगातार उतार चढ़ाव जारी
सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन मांग और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव के संकेत है. व्यापरियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और आवक पर टिकी हुई है. मालूम हो कि बांका की मंडी में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों का आवक पूर्णिया के गुलाबबाग एवं कलकत्ता की मंडियों से होता है. जिसमें पूर्णिया से मुंगेर के कृष्णा सेेतु होकर लंबी दूरी तय कर जिंसों का आवक बांका मंडी में होती है. विगत एक माह पूर्व भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद एवं ईंधन की कीमतों में वृद्धि होने से यहां खाद्यान्न सहित अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में बढ़ोतरी होने से व्यापारी से लेकर आमलोग तक परेशान है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.