ससुराल वालों ने भाई के सामने महिला को पीटा

ससुराव वाले पति की दूसरी शादी कराने की देते हैं धमकी

-ससुराव वाले पति की दूसरी शादी कराने की देते हैं धमकी कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत जोकटाहा गांव में सोमवार को ससुराल वालों ने भाई के सामने ही महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में उमेश यादव की जख्मी पत्नी उमी देवी (30 वर्ष) का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. घटना के संबंध में पीड़िता उमी देवी ने अपने ससुर नरेश यादव, देवर कालेश्वर यादव, गोतनी सबिया देवी, सास कुंती देवी, ननद गुड़िया देवी आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया है कि उसका पति मजदूरी करने कोलकाता गया है. सोमवार को कुम्हराडीह स्थित मायके से भाई अरूण यादव मिलने आया था. भाई के सामने ही ससुराल के सभी सदस्यों ने बेरहमी से मारपीट की. हमेशा पति की दूसरी शादी करा देने व घर से भगा देने की धमकी दी जाती है. पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >