भोर की पहली किरण के साथ हनुमान भक्ति में डूबा शहर, मंदिरों में उमड़ी भीड़
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 09 Jun 2026 9:17 AM
विज्ञापन
Hanuman Temple Devotees News:शहर एक बार फिर भक्ति और आस्था के अद्भुत रंग में रंगा नजर आया. भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया. सुबह लगभग 05 बजे ही मंदिरों के पट खोल दिए गए थे. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे और पूरा वातावरण “जय श्री राम” तथा “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गूंज उठा.
विज्ञापन
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया. भक्तों ने राम भक्त हनुमान जी को पुष्प, सिंदूर और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की. घंटियों की गूंज और भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया.शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गूंजा भक्ति का स्वर
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बजरंगबली मंदिरों में दिनभर आस्था का माहौल बना रहा. संध्या आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. कई स्थानों पर सामूहिक भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.Bप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










