फुल्लीडुमर में उत्सवी माहौल में हुई मां शारदे की आराधना

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षक संस्थानों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल में मां शारदे की पूजा की गयी

फुल्लीडुमर

. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षक संस्थानों में शुक्रवार को उत्सवी माहौल में मां शारदे की पूजा की गयी. क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय, खेल मैदान खेसर, हिमालयन अकैडमी खेसर, संत विनोबा अकादमी भितीया, मार्शल अकादमी खेसर, संत मेरीस पब्लिक स्कूल खेसर, धर्मवीर पब्लिक स्कूल फुल्लीडुमर, प्लस टू उच्च विद्यालय फुल्लीडुमर व खेसर, खेसर मुख्य बाजार सहित अन्य पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां छात्र-छात्राएं व महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. सभी जगहों पर प्रतिमा व पूजा पंडाल को रंग बिरंगे गुब्बारे, फुल व माला आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में युवा कमेटियों ने सामूहिक रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद अन्य प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. पूजा को लेकर बाजार से ग्रामीण स्तर तक के युवा छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. उधर, बसंत पंचमी के आगमन पर युवाओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली गीत गाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >