बौंसी
. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से पुलिस ने मारपीट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर माधोपुर गांव की महिला लिखो देवी ने बंधुआ कुरावा थाना में 20 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें उन्होंने गांव के फाल्गुनी यादव, कैली देवी और भोला यादव सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले की जांच के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
