अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

कटोरिया. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में शनिवार को घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. कटोरिया हाइस्कूल के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से उदालखूंट गांव निवासी 60 वर्षीय कारू राय जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अन्य दुर्घटनाओं में धनेश्वर यादव, उसका पुत्र बच्चू यादव एवं रंजीत कुमार सिंहा भी घायल हो गये. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >