दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी, दो रेफर

बाइक सवार युवक ने दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया

बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बस्ती के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. पहली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण हुई. बाइक सवार युवक ने दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे महिला भी जख्मी हो गयी. वहीं बाइक सवार दोनों युवक शंभुगंज थाना क्षेत्र के भागवतचक पिपरा गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं सुमन कुमार डिलीवरी बॉय है, जो संग्रामपुर से बेलहर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में बेलहर बस्ती के पास उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर बेलहर बस्ती के रीता देवी पति जुलो यादव को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे अभिषेक कुमार एवं रीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में दुधनीय गांव के उदय पंडित अपनी पत्नी गिरिजा देवी को लेकर संग्रामपुर जा रहा था. तभी पीछे से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे गिरिजा देवी बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी. गिरिजा देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >