दो बाइक की टक्कर में मासूम समेत चार लोग जख्मी

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर हाट के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर से एक महिला, ढाई वर्षीय मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गये

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर हाट के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर से एक महिला, ढाई वर्षीय मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गये. मौके पर बांका से अस्पताल आ रहे डॉ विकास कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी अवस्था में सड़क किनारे पड़े मासूम व महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सभी जख्मियों को अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर आये. जहां चिकित्सक ने जख्मी रजौन थाना क्षेत्र के बलराम यादव की पत्नी चुन्नी देवी, गौतम कुमार का मासूम पुत्र सार्थक सुमन, अमरपुर थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी हामीद व दिलकश का इलाज किया. जख्मी महिला के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपनी मां व भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपुर डॉक्टर के पास आ रहा था. तभी धरमपुर हाट के समीप पीछे से आ रहे बाइक चालक ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. वहीं कटोरिया गांव के जख्मी हामीद ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ सोमवार की सुबह बाइक लेकर इंगलिशमोड़ खरीदारी करने गया था. जहां से वापस आने के दौरान धरमपुर हाट के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बोलेरो वाहन से बचने के दौरान बाइक असंतुलित होकर सामने की बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें सभी गिरकर जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >