सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल

कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर मुक्ति निकेतन के निकट गुरुवार की देर रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए.

कटोरिया-सुईया मार्ग पर मुक्ति निकेतन के निकट हुई दुर्घटना

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर मुक्ति निकेतन के निकट गुरुवार की देर रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलैंस द्वारा रेफरल अस्पताल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदरा गांव से शादी समारोह में सतलेटवा गांव जाने के दौरान मुक्त निकेतन के समीप बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से उक्त दुर्घटना घटी. दुर्घटना में घायल लोगों में दामोदरा गांव निवासी सुनील यादव, उसकी मां बिरमा देवी, पत्नी चंपा देवी व भगिनी शिवानी कुमारी शामिल हैं. रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डा अमित महाजन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >