टिटहीवरण में सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक घायल

टिटहीवरण में सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक घायल

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत टिटहीवरण गांव में सोमवार की देर शाम सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक जख्मी हो गया. टिटहीवरण गांव निवासी संजीव कुमार रंजन के जख्मी पुत्र श्रेयांश राज को परिजनों ने आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डाॅ अमित महाजन द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. परिजनों ने बताया कि श्रेयांश राज अपने एक साथी के साथ कच्ची रास्ते से घर आ रहा था. तभी पैर के नीचे आए सांप ने पैर की अंगुली में काट लिया. परिजनों ने बिना समय गंवाए जख्मी बालक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >