दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के दौना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दौना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के जख्मी मुसाहीद, नजमुल, तारिख व इमरान एवं दूसरे पक्ष के अतहर हुसैन, इरताज हुसैन, हजरत व फरीद का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ. पंकज कुमार ने किया. चिकित्सक ने जख्मी तारिख को छोड़ अन्य सभी सातों जख्मियों की गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. प्रथम पक्ष के जख्मी मुसाहिद ने बताया कि उनके विपक्षी का पुत्र इरताज आए दिन उनके घर के दरवाजे पर जबरन ईंट-पत्थर फेंक देता था. कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. गत रविवार की रात पुनः वह उनके घर में ईंट-पत्थर फेंक दिया. रात्री में किसी तरह परिजनों को समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया. सोमवार की सुबह वह अपने घर से मेढ़ियानाथ स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था. तभी रास्ते में हजरत, कौशर, फरीद, नुरूल अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा व फरसा से प्रहार कर मुझे जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आये परिवार के सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी फरीद ने बताया कि उनलोगों की आवाजाही को लेकर एक आम रास्ता है. जिस रास्ते में उन्होंने अपनी जमीन भी छोड़ रखी है. गत रविवार की रात्री इरताज उक्त रास्ते से होकर अपने घर आ रहा था. तभी इमरान उन्हें पकड़ कर मारपीट करने लगा. किसी तरह भागकर वह घर आया और घटना की जानकारी परिजनों को दी. सोमवार की सुबह जब इमरान के घर पूछताछ करने गये तो नुर आलम, मोइमरान, इजहार, शमीम, नजमुल अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. उधर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >