गुरुधाम आश्रम के 97वें वार्षिकोत्सव पर पहुंचे डीएम, किया विधिवत दर्शन-पूजन

गुरुधाम आश्रम के 97वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला आश्रम परिसर पहुंचे

गुरु भाइ-बहनों से संवाद कर गुरुधाम की आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक भूमिका को सराहा बौंसी. गुरुधाम आश्रम के 97वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला आश्रम परिसर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुरुधाम आश्रम सहित विभिन्न आश्रमों व शिव पंचायतन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. जिलाधिकारी ने आश्रम परिसर का भ्रमण किया और गुरु भाइ-बहनों से आत्मीय मुलाकात कर गुरुधाम आश्रम के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व सामाजिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि गुरुधाम आश्रम लंबे समय से समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करता आ रहा है. वार्षिकोत्सव के अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. श्रद्धालुओं की उपस्थिति, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला. इस अवसर पर आश्रम से जुड़े कई साधक, श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने वार्षिकोत्सव में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >