BANKA : बीईओ ने कालझर स्कूल के बच्चों के बीच किया ड्रेस व बैग का वितरण

कटोरिया प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कालझर का बीईओ मनोज मिश्र ने औचक निरीक्षण किया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कालझर का बीईओ मनोज मिश्र ने औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में बीईओ के हाथों विद्यालय परिवार की ओर से नए सत्र में नामांकित बच्चों के बीच ड्रेस, बैग व पठन सामग्री का वितरण किया गया. इस क्रम में बच्चो द्वारा मात्रा, एबीसीडी व अंकों का टीएलएम प्रदर्शन कर उसके बारे में विस्तृत जानकारी की सराहनीय प्रस्तुति भी दी गई. इस क्रम में बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय कालझर के सभी शिक्षकों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यालय परिसर में सकारात्मक माहौल कायम रखने को लेकर धन्यवाद भी दिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक रंजन, नीलमुनी टुडू, बबली टुडू, लक्ष्मी कुमारी व काजल कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से बीईओ को बाबा बैद्यनाथ धाम का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक रंजन, शिक्षिका ममता कुमारी, शिक्षक राहुल चंद, मो शाहिद, टोला सेविका पुष्पा देवी, रसोइया खुशबू देवी आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >