मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दंपती के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के बाद पीड़ित दंपति ने थाना पहुंचकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुवे दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव में संजय शर्मा को गांव के ही शशि शर्मा से जमीन विवाद चल रहा था. यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि शशि शर्मा समेत दो लोगों ने लाठी डंटा के साथ घर में घुसकर दंपति संजय शर्मा और उसकी पत्नी शोभा देवी के साथ मारपीट किया. घटना के बाद पीड़ित दंपति ने थाना पहुंचकर शशि शर्मा समेत दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं शशि शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ फंसाने की साजिश बताया है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >