बौंसी. बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा के एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्रशासन लगातार खोजबीन में जुटा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. लापता छात्र प्रीतम कुमार थाना क्षेत्र के रोतावरन गांव निवासी बलराम यादव का पुत्र है. परिजनों के अनुसार, 16 फरवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे प्रीतम अपने घर से साइकिल और स्कूल बैग लेकर श्याम बाजार स्थित हॉस्टल के लिए निकला था. वह वहां अपने कमरे में तीन अन्य छात्रों के साथ रहकर 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. श्याम बाजार में त्रिवेणी नामक शिक्षक द्वारा संचालित निजी हॉस्टल में रहकर वह पढ़ाई करता था. मंगलवार शाम करीब 3 बजे शिक्षक ने परिजनों से संपर्क कर पूछा कि प्रीतम ट्यूशन में क्यों नहीं आया. तब जाकर परिवार को उसके लापता होने की जानकारी मिली. इसके बाद पिता ने स्वयं खोजबीन शुरू की. जानकारी मिली कि वह श्याम बाजार तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने 17 फरवरी को थानाध्यक्ष को लिखित सूचना दी है. पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छानबीन की जा रही है. परिवार को आशंका है कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्र को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.
10वीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका से दहशत में परिवार

10वीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका से दहशत में परिवार
Copied link
बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा के एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है.