स्कॉर्पिओ के धक्के से बुलेट सवार युवक घायल, देवघर रेफर

स्कॉर्पिओ के धक्के से बुलेट सवार युवक घायल, देवघर रेफर

कटोरिया-सुईया मार्ग पर विश्वकर्मानगर के समीप हुई दुर्घटना प्रतिनिधि कटोरिया कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर विश्वकर्मानगर गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित स्कॉर्पिओ के धक्का से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. धनुवसार पंचायत के हबड़ीडीह गांव निवासी बालेश्वर यादव के 34वर्षीय जख्मी पुत्र सचिन यादव को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद जख्मी बुलेट चालक को लहुलूहान हालत में ही घटनास्थल पर छोड़कर मौके से स्कॉर्पिओ चालक गाड़ी समेत भाग निकलने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाची के श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव पहुंचा सचिन यादव बुलेट द्वारा हबड़ीडीह गांव से कटोरिया बाजार आ रहा था. विश्वकर्मानगर के समीप पीछे से बुलेट में अनियंत्रित स्कॉर्पिओ ने जोरदार टक्कर मार दी. जख्मी बुलेट चालक सचिन यादव को बेहोशी हालत में ही रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में ही देवघर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >