फटा, पत्नी भी मारपीट की शिकार
बौसी, (बांका) बौंसी : बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई. आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल फुलटूश यादव, जो पेशे से रिक्शा चालक हैं, ने बताया कि घरेलू स्तर पर हुई छोटी-सी बात को लेकर उनके छोटे भाई छक्कू यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि हमले के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा. घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में फुलटूश यादव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए सिर की गहरी चोट की सफाई की और टांके लगाए. डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के नेतृत्व में उनका उपचार किया गया.फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही हैमामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई के हमले में बड़े भाई का सिर
घरेलू स्तर पर हुई छोटी-सी बात को लेकर उनके छोटे भाई छक्कू यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि हमले के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा.
