बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, जख्मी
पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात बोलेरो टक्कर मारकर फरार हो गया
धोरैया.
पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात बोलेरो टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर एंबुलेंस की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक की पहचान मकेशर गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के उपरांत जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार शुभम बाइक से बौंसी स्थित कॉलेज परीक्षा देने जा रहा था. इसी दौरान चलना मोड़ के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से जख्मी हो गया. वहीं दुर्घटना को अंजाम देते ही चारपहिया वाहन मौके से फरार हो गया.