BANKA NEWS रिपोर्ट प्रदीप कुमार धोरैया बांका:
पश्चिम बंगाल,असम तथा पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर धोरैया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल ,असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से शानदार जीत पर धोरैया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी. वहीं जमकर आतिशबाजी की गई. जिला मंत्री गणेश गुंजन ने बताया कि यह जीत भारत के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी जीत है. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित महामंत्री श्रीकांत रजक, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, चतुर्भुज साह , आशुतोष सिंह ,विशाल मोदी, दीपक कुमार ,राकेश साह, अमर गोस्वामी, श्रीकांत मंडल, अमर सिंह राठौर, मिथिलेश मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
