अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, रेफर

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, रेफर

सतलेटवा-सरकंडा मुख्य मार्ग पर बंदरी गांव के समीप हुई दुर्घटना प्रतिनिधि, कटोरिया सुईया थाना अंतर्गत सतलेटवा-सरकंडा मुख्य सड़क मार्ग पर बंदरी गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस दुर्घटना में पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की 25 वर्षीया पत्नी रूकमिणी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला के एक पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गयी है. जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट लगी है. परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी रूकमिणी देवी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रूकमिणी देवी अपने पति के साथ पिंड़रा गांव स्थित ससुराल से अपने मायके तीनडोभा गांव शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी. बंदरी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी. जिससे बाइक के पीछे बैठी रूकमिणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >