शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

बाइक पर सवार दूसरा तस्कर मौके पर से हो गया फरार

फुल्लीडुमर. खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेसर-तारापुर जलानि पथ पर लोहागढ़ नदी बजरंगबली मंदिर के पास 27 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि बाइक पर सवार दूसरा तस्कर मौके पर से भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके पर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बेलहर थाना क्षेत्र के अमहारा गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ विशाल कुमार है. वहीं फरार तस्कर अमहारा गांव का ही पवन कुमार है. दोनों के विरुद्ध थाना में मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >