सिमरा मोड़ पर कुत्ते को बचाने में घायल हुआ बाइक सवार

सिमरा मोड़ के पास बौंसी-चांदन डैम रोड पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ जख्मी हो गया

बौंसी. सिमरा मोड़ के पास बौंसी-चांदन डैम रोड पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ जख्मी हो गया. घटना में कटोरिया थाना क्षेत्र के गोड्डा जोर निवासी मनोज ठाकुर (50 वर्ष) घायल हो गये. बताया गया है कि यह हादसा कुत्ते को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ. स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >