बोलेरो के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति हुआ जख्मी

धोरैया-पंजवारा स्टेट हाइवे पर रविवार को रिफायतपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बोलोरो ने एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

धोरैया. धोरैया-पंजवारा स्टेट हाइवे पर रविवार को रिफायतपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बोलोरो ने एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान गचिया गांव निवासी शिवलाल मंडल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, शिवलाल मंडल पेट्रोल भराने जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >