अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में डुमरामा अस्पताल के समीप कार के धक्के से बाइक चालक जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक पवई पंचायत के दौना गांव निवासी निजाम अंसारी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी ने बताया कि वह डुमरामा मोहल्ला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में पीछे से तेजगति से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद कार चालक ने जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डा. अमित कुमार शर्मा ने जख्मी का इलाज किया.
कार के धक्के से बाइक चालक जख्मी
कार के धक्के से बाइक चालक जख्मी
