बाराहाट मुख्य बाजार में जाम से हाल बेहाल, प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल

बाराहाट मुख्य बाजार में इन दिनों जाम की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. खासकर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों की लंबी कतारें आम दृश्य बन चुकी हैं.

बाराहाट. बाराहाट मुख्य बाजार में इन दिनों जाम की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. खासकर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों की लंबी कतारें आम दृश्य बन चुकी हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि बाजार पार करने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां पहले हाट दुर्गा मंदिर परिसर में व्यवस्थित रूप से लगता था, वहीं अब यह मुख्य सड़क के किनारे लगने लगा है. सड़क किनारे लगने वाले इस हाट के कारण रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और अस्थायी व्यापारियों ने सड़क का अतिक्रमण कर लिया है, जिससे मार्ग पूरी तरह संकरा हो गया है. जाम के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है. वहीं, हाट संचालन से जुड़ी संस्था भी पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है. हालांकि, अतिक्रमण हटाने को लेकर कभी-कभार कार्रवाई जरूर की जाती है, लेकिन उसका असर कुछ ही दिनों तक सीमित रहता है. इसके बाद फिर से पुरानी स्थिति लौट आती है और सड़क पर अतिक्रमण बढ़ जाता है.

लोगों की मांग:

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग किया है कि हाट को पुनः पुराने स्थान, दुर्गा मंदिर परिसर में शिफ्ट किया जाए और सड़क से अतिक्रमण को स्थायी रूप से हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >