बाराहाट की बेटी आयशा खातून हुईं सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दिया 2 लाख रुपये का इनाम

बांका की बेटी आयशा खातून ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य में टॉप किया है. उन्हें मुख्यमंत्री ने 2 लाख रुपये और लैपटॉप देकर सम्मानित किया. यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है.

Ayesha Khatoon Matric Topper 2026: मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर बांका जिले के बाराहाट की बेटी आयशा खातून ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आयशा को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयशा को सम्मान प्रदान किया.

2 लाख रुपये और लैपटॉप के लिए मिली राशि

राज्यस्तरीय समारोह में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आयशा खातून को मुख्यमंत्री की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गयी. इसके साथ ही लैपटॉप क्रय के लिए अतिरिक्त राशि देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया.

इस राज्यस्तरीय समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा के कुल 168 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये और लैपटॉप की राशि, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1.5 लाख रुपये और लैपटॉप की राशि तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थियों को 1 लाख रुपये और लैपटॉप की राशि प्रदान की गयी.

माता-पिता और शिक्षक को दिया सफलता का श्रेय

आयशा खातून के पिता मो. फैयाज खान ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जतायी. आयशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है.

उन्होंने अपने कोचिंग संस्थान गौरव कश्यप वर्ल्ड, खड़हरा के शिक्षक पल्लव कश्यप की शिक्षण शैली को भी अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया. आयशा के अनुसार, माता-पिता के प्रोत्साहन और शिक्षक के मार्गदर्शन से उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा मिली.

शिक्षक बोले- शुरू से मेधावी और अनुशासित रही आयशा

शिक्षक पल्लव कश्यप ने आयशा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आयशा शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है. पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और मेहनत का परिणाम राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान के रूप में सामने आया है.

आयशा की इस उपलब्धि से बाराहाट के साथ पूरे बांका जिले में खुशी का माहौल है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों की ओर से आयशा और उसके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं.

Ayesha Khatoon Matric Topper 2026: बाराहाट की बेटी ने बांका का नाम किया रोशन

मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल करना आयशा खातून और उसके परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है. राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद आयशा की सफलता को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है. लोगों ने उम्मीद जतायी कि आयशा आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखेगी और जिले का नाम रोशन करेगी.

फोटो | Prabhat Khabar Network
फोटो | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >