जंगली मोड़ के पास पलटा टोटो, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Banka Road Accident: बौसी के जंगली मोड़ के पास टोटो पलटने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल. दो को भागलपुर और दो को बांका रेफर किया गया.

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट:

Banka Road Accident: चंदन डैम मुख्य मार्ग पर जंगली मोड़ से आगे पुलिया के समीप शनिवार को एक टोटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टोटो पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से घायलों को वाहन के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

काल्हाजोर से इनारावरण जा रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार काल्हाजोर गांव के आदिवासी टोला से आधा दर्जन लोग कटोरिया प्रखंड के इनारावरण गांव स्थित गणेश किस्कू के घर जा रहे थे. इसके लिए बौसी नगर पंचायत के सिरायं गांव निवासी पंचानन यादव का टोटो वाहन रिजर्व किया गया था. सभी यात्री टोटो पर सवार होकर गंतव्य की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान जंगली मोड़ से आगे पुलिया के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टोटो पलटते ही उसमें सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए.

राहगीरों ने दिखाई तत्परता

घटना के समय वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक और उसमें सवार लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तत्काल वाहन रोक दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से टोटो को उठाकर घायलों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों से बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.

दो महिलाओं को भागलपुर किया गया रेफर

रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उत्तम कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल सीताराम हेंब्रम की पत्नी संजू मुर्मू (40) तथा मुनीलाल हेंब्रम की पत्नी मक्कू मुर्मू (45) को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

दो घायल महिलाओं को बांका सदर अस्पताल भेजा गया

वहीं शोभान हांसदा की पत्नी रानी हांसदा (32) तथा बरनवास हेंब्रम की पत्नी सनोती मुर्मू (36) को बेहतर उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है. अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है.

पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में ले लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >