ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांका पुलिस की बड़ी सफलता, 11.15 लाख रुपये के 51 मोबाइल बरामद

टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों की मदद से जिला, बिहार तथा अन्य राज्यों से मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की. उन्होंने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है

बांका.बांका पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 11 लाख 15 हजार रुपये मूल्य के 51 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए.

प्रेस वार्ता में एसपी ने दी जानकारी

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि आम लोगों के खोए या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों की मदद से बिहार सहित अन्य राज्यों से मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की.उन्होंने कहा कि पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है. यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि उसकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके.एसपी ने ऑपरेशन मुस्कान को सफल बनाने वाली टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दी.

मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस की इस पहल से मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आयी है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है. मुकेश कुमार, पवन कुमार मंडल, अनीता सिंह, मो. अयाज, संजय यादव, श्रीलाल यादव, सुबोध कुमार, रोहन कुमार, अमन राज, सिंधु देवी, नवनीता घोष, दिनेश चंद्र दास, सुशांत कुमार, विभास कुमार, राकेश कुमार, मो. सोराका, नीतीश कुमार, सौरव कुमार, लालू कुमार, मो. मोजाहिद, विष्णुदेव चौधरी, संजीव कुमार विद्यार्थी, विमला कुमारी, मो. सोफयान तसलीम, दिलीप कुमार साह, आशीष कुमार, कुंज बिहारी झा, प्रितम कुमार, सिकंदर दास, राज कुमार, गौतमी कुमारी, जीवलाल यादव, बबलू कुमार, रामू मंडल, रोहित कुमार, सूरज कुमार झा, सुभद्रा देवी, सुजीत कुमार, चंदेश्वर दास, मो. इस्तियाक आलम, प्रकाश कुमार चौधरी, विवेकानंद पंडित, राम बहादुर यादव, विशाल कुमार, उपेंद्र राय, कपिलदेव शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं.

ऑपरेशन मुस्कान टीम

इस अभियान में एसआई मनीष कुमार, सुशील राज, प्रोग्रामर अक्षय कुमार, तकनीकी शाखा के सिपाही प्रभात कुमार, सोनू कुमार, संतोष प्रसाद, हिमांशु कुमार, विकास कुमार तथा संबंधित थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >