बांका मंडी में दाल-तिलहन के भाव चढ़े, प्याज-टमाटर महंगे होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जानें आज के ताजा भाव

बांका मंडी में गुरुवार को दलहन और तिलहन की कीमतों में उछाल देखा गया, जबकि रोजमर्रा की सब्जियों के दाम भी बढ़े. यह बढ़ोतरी थोक कीमत, ढुलाई खर्च और बढ़ी मांग के कारण हुई है. आम लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.

बांका. जिले की मंडी में गुरुवार की सुबह से किसानों, व्यापारियों और खरीददारों की मिली-जुली भीड़ रही. अनाज और खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री के बीच कई जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे, जबकि दलहन और तिलहन के दाम में तेजी दर्ज की गयी. किसानों और व्यापारियों की नजर दिनभर बाजार के भाव और आवक पर बनी रही.

रोजमर्रा की सब्जियों के दाम लगातार बढ़े

मंडी में प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च समेत रोजमर्रा की अन्य सब्जियों के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं आलू के दाम में भी रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा. सब्जियों की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. आम लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.

थोक कीमत और ढुलाई खर्च का बाजार पर असर

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमत बढ़ने, परिवहन लागत बढ़ने और मांग में तेजी का असर खुदरा बाजार पर पड़ा है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को माल ढुलाई में अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. इसका सीधा असर खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

पूर्णिया और कोलकाता से आती है खाद्यान्न की आवक

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. कारोबारियों का कहना है कि लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन खर्च अधिक पड़ता है. ऐसे में थोक बाजार से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों में इसका असर दिखाई देता है.

आने वाले दिनों में दलहन-तिलहन में तेजी के आसार

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में दलहन और तिलहन के भाव में और तेजी आ सकती है. हालांकि किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम के साथ मंडी में होने वाली आवक पर टिकी हुई है. आवक में बदलाव होने पर कई जिंसों के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

आज मंडी में खाद्यान्न के ताजा भाव

बांका की व्यावसायिक मंडी में गुरुवार को विभिन्न खाद्यान्न और खाद्य सामग्री के न्यूनतम और अधिकतम भाव इस प्रकार रहे.

खाद्यान्न/खाद्य सामग्रीन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी55005700

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >