आज के बांका मंडी में दलहन-तिलहन के भाव मजबूत, गेहूं-मक्का में उतार-चढ़ाव जारी

Banka Mandi Rate: बांका मंडी में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के ताजा भाव जारी. सरसों व मसालों में तेजी, जबकि गेहूं-मक्का समेत कई जिंसों में उतार-चढ़ाव की संभावना.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट :

Banka Mandi Rate: बांका के व्यवसायिक मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी किए गए. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार दलहन, तिलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि गेहूं, मक्का और अन्य खाद्यान्न जिंसों के दामों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है.

व्यापारियों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण माल ढुलाई की लागत में वृद्धि हुई है. परिवहन खर्च बढ़ने का असर थोक और खुदरा बाजार दोनों पर पड़ रहा है, जिससे कई वस्तुओं के दाम प्रभावित हो रहे हैं. लंबी दूरी से आने वाले कृषि उत्पादों पर इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है.

खाद्यान्न बाजार का हाल

मंडी में गेहूं 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. मक्का का भाव 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. चावल मंसूरी 3250 से 3400 रुपये, अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये तथा बासमती चावल 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा है.

दलहन बाजार में बनी मजबूती

दलहन वर्ग में मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है. मूंग दाल का भाव 9540 से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 11000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रहा है.

तिलहन और तेल बाजार में तेजी

पीला सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है. वहीं 15 लीटर सरसों तेल के टिन की कीमत 2070 से 2470 रुपये के बीच बनी हुई है. कारोबारियों का मानना है कि आगामी दिनों में तिलहन बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है.

सब्जी बाजार के ताजा भाव

आलू 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आवक और मांग के आधार पर आने वाले दिनों में भाव में बदलाव संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >