पूजा के दौरान अश्लील गाने व डीजे बजाने पर प्रतिबंध

थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई

अमरपुर.

थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य सुजाता वैद्य, नपं ईओ अनुराग, प्रभारी सीआई राजेश कुमार झा आदि उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि जहां भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होगी, इसके लिए पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. आगे कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाने व डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीजे बजाने व खास कर अश्लील गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराना पुलिस व प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसलिए सभी लोगों को प्रशासन को सहयोग करना चाहिए. किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें व अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी. सलेमपुर एवं महमदपुर में सरस्वती पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले पर भी विस्तार से चर्चा हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा व विधि-व्यवस्था पर कड़ी नजर रहेगी. लाइसेंस में निर्धारित समय के अनुसार सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, नागेश्वर तपस्वी, नवीन वैद्य, मुखिया सुभाष दास, सरपंच दिलीप ठाकुर, असगर अली, बिमल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >