सीओ के स्थानांतरण होने पर आरओ अनिल कुजूर ने लिया प्रभार

बेलहर अंचल अधिकारी शशिकांत शुक्ला के स्थानांतरण के बाद राजस्व पदाधिकारी अनिल कुजूर ने सीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

बेलहर. बेलहर अंचल अधिकारी शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण हो जाने के कारण गुरुवार को स्वतः विरमित होने पर राजस्व पदाधिकारी अनिल कुजूर ने सीओ का प्रभार ग्रहण किया. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार राजस्व भूमि एवं सुधार विभाग के द्वारा 30 जून को बिहार के 270 अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी का स्थानांतरण पोस्टिंग हुई थी. जिसमें बेलहर के सीओ शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण नालंदा जिला के इस्लामपुर आंचल में हुआ था. वहीं बेलहर में अरवल जिला के करपी अंचल के सीओ आलोक कुमार की पोस्टिंग हुई है. विभागीय आदेश अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी को अपने-अपने स्थान पर योगदान देने की आदेश हुई थी. बेलहर के अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला के द्वारा एक सप्ताह पूरे होने के बाद भी यहां से नहीं जाने पर उन्हें स्वतः विभागीय आदेशानुसार विरमित कर दिया गया. नए सीओ के नहीं आने के कारण अनिल कुजूर को सीओ का प्रभार लेने के आदेश पर उन्होंने प्रभार ग्रहण कर ऑफिस का कार्य भार संभाल.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >