बेलहर. बेलहर अंचल अधिकारी शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण हो जाने के कारण गुरुवार को स्वतः विरमित होने पर राजस्व पदाधिकारी अनिल कुजूर ने सीओ का प्रभार ग्रहण किया. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार राजस्व भूमि एवं सुधार विभाग के द्वारा 30 जून को बिहार के 270 अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी का स्थानांतरण पोस्टिंग हुई थी. जिसमें बेलहर के सीओ शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण नालंदा जिला के इस्लामपुर आंचल में हुआ था. वहीं बेलहर में अरवल जिला के करपी अंचल के सीओ आलोक कुमार की पोस्टिंग हुई है. विभागीय आदेश अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी को अपने-अपने स्थान पर योगदान देने की आदेश हुई थी. बेलहर के अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला के द्वारा एक सप्ताह पूरे होने के बाद भी यहां से नहीं जाने पर उन्हें स्वतः विभागीय आदेशानुसार विरमित कर दिया गया. नए सीओ के नहीं आने के कारण अनिल कुजूर को सीओ का प्रभार लेने के आदेश पर उन्होंने प्रभार ग्रहण कर ऑफिस का कार्य भार संभाल.
सीओ के स्थानांतरण होने पर आरओ अनिल कुजूर ने लिया प्रभार

सीओ का प्रभार ग्रहण करते आरओ अनिल कुजूर | Prabhat Khabar Network
Copied link
बेलहर के अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला के स्थानांतरण के बाद राजस्व पदाधिकारी अनिल कुजूर ने सीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।