भयहरण स्थान और ठाकुरबाड़ी में सुबह से विशेष पूजा, अष्टकमल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Aaj Ka Darshan: बौंसी के मंदार स्थित पापहारिणी सरोवर के अष्टकमल मंदिर व सुलतानगंज के प्रमुख मंदिरों में सुबह से विशेष पूजा-अर्चना हुई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट:

Aaj Ka Darshan: बौंसी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मंदार की तराई में पापहारिणी सरोवर के बीच अवस्थित अष्टकमल मंदिर में गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की.

अष्टकमल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पापहारिणी सरोवर के बीच स्थित अष्टकमल मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया. श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

सुबह 5 बजे से खुले मंदिरों के पट

भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, जगतपुर ठाकुरबाड़ी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के पट सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया.

मंदार मधुसूदन मंदिर में विशेष पूजा

मंदार मधुसूदन मंदिर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से विधिवत स्नान कराया गया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.

दोपहर और संध्या आरती का आयोजन

दोपहर 12 बजे भगवान को भोग अर्पित किया गया. इसके बाद शाम 6 बजे भव्य श्रृंगार पूजा और आरती का आयोजन हुआ. संध्या आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >