सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में दौना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुए जख्मी युवक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में दौना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुए जख्मी युवक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, दौना गांव निवासी मो नबीज गांव के समीप सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान पहले वह पिकअप की चपेट में आ गया, इसके बाद विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक ने भी उसे धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ. पंकज कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि युवक शनिवार को करीब 3 बजे दौना मोड़ के समीप सड़क पार कर रहा था. तभी अमरपुर की ओर से शाहकुंड की ओर जा रहे पिकअप ने अनियंत्रित होकर युवक को धक्का मार दिया. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक विपरीत दिशा से आ रही बाइक चालक ने युवक को रौंद दिया. घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहे. जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घटना में युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >