बंदर के कूदने से असंतुलित बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट शुक्रवार को चलती बाइक पर अचानक बंदर के कूदने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद एक जख्मी युवक देवघर रेफर

कटोरिया. कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट शुक्रवार को चलती बाइक पर अचानक बंदर के कूदने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बंदर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक व उसका मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. फिर जख्मी बाइक चालक विकास हैंब्रम को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेबिया मोड़ निवासी छोटेलाल हैंब्रम का 22 वर्षीय पुत्र विकास हैंब्रम व बांका थाना क्षेत्र के लिखनी-कोझी गांव निवासी स्व अशोक साव का 28 वर्षीय पुत्र सुमन सौरभ बाइक द्वारा कटोरिया बाजार से जिलेबिया मोड़ जा रहे थे. दुल्लीसार गांव के निकट चलती बाइक पर अचानक बंदर के कूदने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

गाय को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त

कटोरिया-भितिया मार्ग सड़क मार्ग पर पंजरपट्टा गांव के समीप गाय को बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में पंजरपट्टा गांव निवासी सह बाइक चालक निरंजन कुमार यादव (18 वर्ष) जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. जख्मी युवक ने बताया कि पंजरपट्टा गांव से बाइक द्वारा भेमिया गांव जाने के दौरान अचानक बाइक के सामने दौड़ कर आयी गाय को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >