कटोरिया-सूईया मार्ग पर गड़ुआ जंगल के निकट हादसा
बाइक से केस के अनुसंधान में जा रहे थे दोनों पुलिसकर्मी
कटोरिया : सूईया थाना के कटोरिया-सूईया मार्ग पर गड़ुआ जंगल के नजदीक रविवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार कटोरिया थाना के सब इंस्पेक्टर रामाशंकर यादव (52वर्ष) एवं बेलहर थाना के चौकीदार दिनेश पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सुरेश पंडित व सअनि लालकांत मिश्र सैप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक डाॅ एसडी मंडल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.
जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक रामाशंकर यादव बाइक से बेलहर थाना के चौकीदार दिनेश पासवान के साथ एक केस के अनुसंधान में बेलहर की ओर जा रहे थे. गड़ुआ जंगल के निकट मोड़ पर वे सामने से आ रही बस से साइड लेकर बढ़ ही रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बाइक सवार दोनों लोग पक्की सड़क पर घसीटा कर जख्मी हो गये. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.
