बारिश से लोगों को राहत

हल्की बारिश ने ही खोल दी व्यवस्था की पोल बांका : तीन दिन की भीषण गरमी से लोगों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली़ तेज ठंड हवा के साथ हुई बारिश से चारों तरफ मौसम खुशनुमा बन गया़ हालांकि आंधी से पेड़ व बिजली को क्षति पहुंची है़ दोपहर के बाद हुई बारिश से […]

हल्की बारिश ने ही खोल दी व्यवस्था की पोल
बांका : तीन दिन की भीषण गरमी से लोगों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली़ तेज ठंड हवा के साथ हुई बारिश से चारों तरफ मौसम खुशनुमा बन गया़ हालांकि आंधी से पेड़ व बिजली को क्षति पहुंची है़ दोपहर के बाद हुई बारिश से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रवासियों ने राहत ली है़
जबकि इस बारिश से खरीफ के किसानों को भी व्यापक लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है़ बीते तीन दिनों में प्रचंड धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया था़ लोगों का मानना है कि इसी तरह बीच-बीच में बारिश होने से गर्मी से लोगों का बचाव संभव है़ वहीं दूसरी ओर खरीफ के किसानों का मानना है कि खेती के लिए यह बारिश अमृत के समान है़ कई किसानों ने तो खरीफ की खेती के लिए औपचारिक शुरूआत भी कर दी है़ किसानों ने अभी से ही खेत की जुताई शुरू कर दी है़ ताकि खेती में कई तरह का लाभ उन्हें एक साथ प्राप्त हो सके़
लोगों की बढ़ी परेशानी
बारिश ने एक ओर जहां किसान व आम लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हल्की बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >