भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना

जयपुर : जयपुर थाना क्षेत्र में भी गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रता रख कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. जयपुर सहित दिग्घीबांध, चिड़ैंयामोड़, कधार, पलनिया, नारायणपुर, मालबथान, कोल्हासार, धनियामारनी, चरकापाथर आदि गांवों में वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा को लेकर मेले सा […]

जयपुर : जयपुर थाना क्षेत्र में भी गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रता रख कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. जयपुर सहित दिग्घीबांध, चिड़ैंयामोड़, कधार, पलनिया, नारायणपुर, मालबथान, कोल्हासार, धनियामारनी, चरकापाथर आदि गांवों में वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा को लेकर मेले सा नजारा दिखा. वट सावित्री की व्रत कथा सुन कर महिलाओं ने श्रृंगार सामग्री, कपड़ा व फल का दान भी ब्राह्मणों को किया. सुहागिन महिला अनिता देवी, सोनी देवी, वंदना कुमारी, पिंकी देवी आदि ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >