शराब समेत कार जब्त

दो शराब माफिया को भी पुलिस ने दबोचा कटोरिया : कटोरिया पुलिस ने मंगलवार को मद्य निषेध अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की. पुलिस ने कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर देवासी-तिलैया के निकट स्थित बैरियर पर वाहन जांच अभियान के दौरान 60 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कार (बीआर01एस/7693) को जब्त कर लिया. […]

दो शराब माफिया को भी पुलिस ने दबोचा

कटोरिया : कटोरिया पुलिस ने मंगलवार को मद्य निषेध अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की. पुलिस ने कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर देवासी-तिलैया के निकट स्थित बैरियर पर वाहन जांच अभियान के दौरान 60 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कार (बीआर01एस/7693) को जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस ने कार पर सवार दो शराब माफियाओं को भी धर दबोचने में कामयाबी हासिल की.
गिरफ्तार कार मालिक सह शराब माफिया का नाम आशीष कुमार आदर्श पिता स्व. बाबूराज सिंह ग्राम नरहन स्टेट थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर एवं नीतीश कुमार पिता जयकुमार महतो ग्राम ताराबरियारपुर थाना खोदावंदपुर जिला बेगूसराय बताया गया है. इस अभियान में कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती एवं अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह दल बल के साथ शामिल थे. जानकारी के अनुसार झारखंड से अवैध शराब की खेप लेकर समस्तीपुर जा रहे दोनों शराब माफिया कटोरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए. कटोरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर कटोरिया थाना में बिहार राज्य मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को बांका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >