छात्र की जहर खिला कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

बांका : सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्र को जहर खिलाकर मारने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर मृतक की मां ने सदर थाना में गांव के करीब एक दर्जनों लोगों को अभियुक्त बनाया है. थाना में दिये गये आवेदन में मृतक के मां […]

बांका : सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्र को जहर खिलाकर मारने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर मृतक की मां ने सदर थाना में गांव के करीब एक दर्जनों लोगों को अभियुक्त बनाया है. थाना में दिये गये आवेदन में मृतक के मां सुलोचना देवी ने कहा है कि मेरा पुत्र राजेश कुमार शनिवार को कोचिंग से लौटकर घर आया.

जिसके बाद वो अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए बाहर गया था. शाम में वो जब घर लौटे तो बहुत ही सुस्त नजर आ रहे थे और धीरे-धीरे उसका स्थिती बिगड़ते जा रहा था. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उपचार के दौरान देर रात में उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद मां ने गांव के ही नरेश यादव, सरजू यादव, पवन यादव सहित एक दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. उधर मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >