बंधक बनाये युवक को पत्नी ने जुर्माना अदा कर छुड़ाया

बरात नहीं आने पर दूल्हे के दोस्त ने की थी लड़की से शादी जब लड़की को विदा किया गया तो उक्त युवक ने लड़की को असरगंज में किया बेचेने का प्रयास गांव वालों ने इस करतूत की सजा के रूप में आरोपित विवाहित लड़के को बनाया था बंधक शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पंचायत […]

बरात नहीं आने पर दूल्हे के दोस्त ने की थी लड़की से शादी

जब लड़की को विदा किया गया तो उक्त युवक ने लड़की को असरगंज में किया बेचेने का प्रयास
गांव वालों ने इस करतूत की सजा के रूप में आरोपित विवाहित लड़के को बनाया था बंधक
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पंचायत के खुर्द मोहनपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर रखे गये युवक को उसकी पत्नी ने शनिवार की सुबह जुर्माना अदा कर छुड़ा लिया. बता दें कि शुक्रवार को ही गांव के दशरथ मंडल की नतिनी की शादी की बरात नहीं आने पर दूल्हा के दोस्त भागलपुर जिले के बाथ गांव के राहुल कुमार उर्फ कल्लु मंडल पिता स्व घनश्याम मंडल ने ही उस लड़की से शादी कर ली थी. गुरुवार की शाम जब वर वधू को ग्रामीणों ने ससुराल जाने के लिए विदा किया तो शातिर युवक ने नवविवाहिता पत्नी को अपना घर भागलपुर जिले के बाथ गांव जाने के बजाय असरगंज ले जाकर जिस्म फरोसी के धंधेबाज के हाथों बिक्री करने लगा.
हालात को भापते हुए युवती ने मोबाइल पर इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया. जहां सूचना पर वहां पहुंचे युवती के परिजनों ने राहुल कुमार उर्फ कल्लु मंडल एवं गांव के ही पप्पू मंडल को पकड़ कर गांव लाकर जमकर धुनाई कर बंधक बना लिया. इस दौरान पिटाई के बाद युवक राहुल ने स्वीकार किया की वो लड़की को बेचने के फिराक में था. साथ ही उसने शादी शुदा रहने की बात कही. वहीं सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव से पहुंची युवक की पत्नी बिंदु देवी ने समझौते के बाद लड़की की शादी का खर्च एक लाख रुपया देने के बाद शातिर राहुल व पप्पू मंडल को छुड़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >