संपत्ति मामले में सीओ दो दिनों के अंदर देंगे रिपोर्ट

बांका : पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. इस मामले में दो दिन पूर्व एसपी ने डीएम को एक आवेदन देकर उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा है. जिसमें जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी को दो दिन के अंदर पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच कर रिपोर्ट देने का […]

बांका : पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. इस मामले में दो दिन पूर्व एसपी ने डीएम को एक आवेदन देकर उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा है. जिसमें जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी को दो दिन के अंदर पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. वहीं पूर्व विधायक के राज्य से बाहर दूसरे राज्यों में भी मौजूद संपत्ति ब्योरा की तफसील बांका पुलिस कर रही है. इस मामले में बांका एसपी ने पूर्व विधायक के दूसरे राज्यों में मौजूद संपत्ति का ब्योरा प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों के पुलिस व अधिकारी से संपर्क बनाये हुए हैं.

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई को कार्रवाई के लिए लिखेगी. डीएम ने एसपी से पूर्व विधायक के अापराधिक चरित्र की भी एक रिपोर्ट मांगी है. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष से पूर्व विधायक व उनके रिश्तेदारों के हर छोटे से बड़े घटनाओं की रिपोर्ट मांगी है. एसपी के रिपोर्ट के आधार पर डीएम पूर्व विधायक और उनके रिश्तेदारों के नाम जारी सभी तरह के लाइसेंसी हथियार रद्द कर सकते हैं. इधर इस मामले में डीएम डा निलेश देवरे ने बताया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >