मारपीट में छह लोग घायल

विवाद .कहीं लकड़ी में हिस्सा मांगने, कहीं दीवार देने में भिड़े प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये. अहरा गांव में दीवार देने के विवाद में हुई मारपीट चार लोग जख्मी हो गये. वहीं कटसकरा पंचायत के धनौछी गांव में कटे पेड़ के लकड़ी में […]

विवाद .कहीं लकड़ी में हिस्सा मांगने, कहीं दीवार देने में भिड़े

प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये. अहरा गांव में दीवार देने के विवाद में हुई मारपीट चार लोग जख्मी हो गये. वहीं कटसकरा पंचायत के धनौछी गांव में कटे पेड़ के लकड़ी में हिस्सा मांगने पर मारपीट में दो लोग घायल हो गये.
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत अहरा गांव में गुरुवार को दीवार देने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से तीन महिलाओं समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.
जख्मी उपेंद्र यादव (36वर्ष), उसकी पत्नी रूकमणि देवी (30वर्ष), मोहली देवी (50वर्ष) व आशा देवी (34वर्ष) को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डा नरेश प्रसाद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है. एक पक्ष से जामुन यादव व दूसरे पक्ष से कामेश्वर यादव ने थाना में आवेदन दिया है. प्रथम पक्ष से जामुन यादव ने कहा कि वह अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने के लिए दीवार दे रहा था. तभी वहां कामेश्वर यादव, सेंटु यादव, गुड्डु यादव, पवन यादव एवं पांच अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडा, रॉड आदि से लैश होकर पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >