कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत धनौछी गांव में कटे पेड़ की लकड़ी में जबरन हिस्सा मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में दो चचेरा भाई जख्मी हो गये. जख्मी पप्पू यादव (33वर्ष) व उसका चचेरा भाई राजेंद्र यादव (32वर्ष) का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डा नरेश प्रसाद द्वारा किया गया.
घटना के संबंध में जख्मी पप्पू यादव ने गांव के ही मुरारी यादव, हुलो यादव, पारो यादव, मटरू यादव, विजय यादव, जुगल यादव, भुखन यादव, टोपलाल यादव सहित सोलह लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस को दिये आवेदन में पप्पू यादव ने बताया है कि उसने अपनी निजी जमीन पर स्थित कुरूम का पेड़ कटवाया था. उक्त पेड़ की लकड़ी का कुछ हिस्सा जबरन मुरारी यादव सहित अन्य लोग उठाने लगे. रोकने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने दौड़े चचेरा भाई राजेंद्र यादव के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
