अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी

अमरपुर : थाना क्षेत्र के विभिन्न घटना में मोटरसाइकिल चालक के जख्मी होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार पहली घटना में अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर नयाचक गांव के समीप पुनसिया निवासी चंदन दास अपनी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ पवई से अमरपुर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक असंतुलित हो गयी जिसमें दोनों पति-पत्नी […]

अमरपुर : थाना क्षेत्र के विभिन्न घटना में मोटरसाइकिल चालक के जख्मी होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार पहली घटना में अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर नयाचक गांव के समीप पुनसिया निवासी चंदन दास अपनी पत्नी ज्योति कुमारी के साथ पवई से अमरपुर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक असंतुलित हो गयी जिसमें दोनों पति-पत्नी जख्मी हो गये. जिनका स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया. वहीं दूसरी घटना में अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में विश्वासपुर के निकट एक बाइक पर सवार दौना गांव के प्रह्लाद यादव अपनी पत्नी रंभा देवी के साथ सुलतानगंज से गंगा स्नान कर घर वापस आ रहे थे.

इसी दौरान विश्वासपुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक को साइड देने के क्रम में सड़क किनारे गिर गये. जख्मी पति का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी रंभा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना में इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर शाहपुर चौक के समीप एक शिक्षिका की साड़ी बाइक के चक्के में फंस जाने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय नंदलाल पट‍्टी की शिक्षिका विभा सिन्हा प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हड़िया के शिक्षक पप्पू हरिजन के साथ बाइक पर सवार होकर भरको सीआरसी जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >