दर्जन भर घायल, दो रेफर दर्दनाक : अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटना

कटोरिया के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटना में महिला सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गये, वहीं गंभीर लोगों को देवघर रेफर कर दिया. कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत जमुआ मोड़ के पास सोमवार की सुबह ऑटो व कार में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात यात्री […]

कटोरिया के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटना में महिला सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गये, वहीं गंभीर लोगों को देवघर रेफर कर दिया.

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत जमुआ मोड़ के पास सोमवार की सुबह ऑटो व कार में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गये.
ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ घायलों का उपचार प्राइवेट क्लिनिक में भी कराया गया. जख्मी लोगों में ऑटो चालक रोहित वर्णवाल (45वर्ष) ग्राम ईनारावरण, मनोज शर्मा (40वर्ष) व उसका पुत्र कन्हैया शर्मा (6वर्ष) ग्राम कुरावा, झालू यादव (60वर्ष) ग्राम ढाकोडीह, प्रेमनाथ तांती (30वर्ष), उसकी पत्नी बबीता देवी (26वर्ष) व पुत्र विष्णु कुमार (9वर्ष) ग्राम बेलाटीकर (बांका) शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया बस स्टैंड से देवघर के लिए खुली ऑटो पर करीब एक दर्जन यात्री सवार हुए. ऑटो जैसे ही जमुआ मोड़ के निकट पहुंची
, उसमें देवघर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकलने में सफल रहा. अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सक डा नरेश प्रसाद द्वारा किया गया. सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.
महिला समेत दो घायल : कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर सूईया थाना अंतर्गत बलसारा मोड़ के निकट सोमवार की दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक बबलू सिंह (30वर्ष) पिता भागवत सिंह ग्राम बल्लीकित्ता-कौशलपुर थाना अमरपुर (बांका) व महिला श्रद्धालु जानकी देवी (45वर्ष) पति कृष्णदेव मंडल अलीगंज बांका को एंबुलैंस द्वारा गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां चिकित्सक डॉ दीपक भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. जख्मी महिला श्रद्धालु जानकी देवी का एक हाथ टूट गया है. सिर में भी गंभीर चोट लगी है. जबकि ऑटो चालक बबलू सिंह को कमर व पेट में गंभीर चोट लगी है. उसे पेशाब की जगह खून आ रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं का एक दल मुंडन कार्य के लिए ऑटो द्वारा सुल्तानगंज से गंगाजल भर कर बाबाधाम जा रहे थे.
बलसारा मोड़ पर ऑटो चलाने के दौरान ही चालक को नींद आ जाने के कारण ऑटो सड़क से उतर कर गड्ढे में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ग्रामीणों एवं सूईया पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल भेजा गया. बल्लीकित्ता गांव के चंदन मंडल व रूबी देवी के पुत्र कुंदन कुमार (10 महीना) का मुंडन के लिए ही परिवार व रिश्तेदार के करीब एक दर्जन सदस्य सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा पर निकले थे. घटना के संबंध में लक्ष्मण मंडल ग्राम बल्लीकित्ता ने बताया कि गांव में यज्ञ चल रहा है. ऑटो रात भर जगा था. गाड़ी चलाने के क्रम में नींद आने के कारण ही दुर्घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >