स्टोर रूम में घुसा नाले का पानी

परेशानी . नाले का मुंह हुआ जाम, बिजली परिसर में बनी बाढ़ की स्थिति नाले का अंतिम छोर अतिक्रमित है व यहां जाम की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण इस डाड़ में गिरनेवाले पानी की समुचित निकासी नहीं हो पाती. इस कारण बिजली परिसर में पानी जमा है. बांका : शहर के बीचों-बीच से […]

परेशानी . नाले का मुंह हुआ जाम, बिजली परिसर में बनी बाढ़ की स्थिति

नाले का अंतिम छोर अतिक्रमित है व यहां जाम की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण इस डाड़ में गिरनेवाले पानी की समुचित निकासी नहीं हो पाती. इस कारण बिजली परिसर में पानी जमा है.
बांका : शहर के बीचों-बीच से निकलने वाली मुख्य नाला का मुंह पिछले कई माह से जाम होने के कारण नाला का सभी गंदा पानी का जमाव शहर स्थित बिजली कार्यालय परिसर में हो रहा है. जिससे बिजली परिसर में बनाये गये स्टोर रूम भी इसके चपेट में कई माह से है. बिजली ऑफिस के इस स्टोर में भी पानी जमा हो गया है. गंदे और बदबूदार इस पानी में बिजली ऑफिस के स्टोर में रखे कई नये ट्रांसफॉर्मर सहित बिजली के महत्वपूर्ण उपकरण, स्वींच व तार सहित कई सामान महीनों से पानी में डूबा पड़ा हुआ है.
जिसे देखने वाला न तो बिजली विभाग के अधिकारी और ना ही नगर प्रशासन ही है. बताते चले कि महीनों से रखे बिजली कई नये उपकरणों में जंग लग चुकी है. या फिर नये ट्रांसफॉर्मर में पानी घुस चुका है. आलम यह है कि बिजली परिसर का अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और गरमी के मौसम में भी जहां पानी घटना चाहिए वहां शहर का गंदा पानी दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है. वर्तमान में बिजली ऑफिस एक टापू बन गया है.
पूरे शहर का गंदा पानी आता है इस डाड़ से : शहर के मुख्य बाजार से होकर नौ नंबर वार्ड होते हुए गुजरने वाली यह डाड़ चांदन नदी में जाकर गिरती है. लेकिन इस डाड़ के अंतिम मुंहाने पर अतिक्रमण व जाम की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण इस डाड़ में गिरने वाला सभी पानी का समुचित निकासी है और इसी डाड़ का पानी वार्ड नंबर नौ स्थित बिजली कार्यालय परिसर में जमा हो रहा है. इस डाड़ की सफाई व पानी निकासी के लिए प्रशासन द्वारा कोई काम नहीं हो रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
डाड़ जाम होने के कारण नाले का पानी परिसर में भरा हुआ है. इसको लेकर कई बार नगर अधिकारी से भी शिकायत की गयी है.
गौरव कुमार, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग बांका
नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई में लिए शहर में प्रति माह खर्च तो जरूर किया जा रहा है, लेकिन इस महत्वपूर्ण नाला पर नगर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. जिसके कारण नाला जाम पड़ा हुआ है. हाल यह भी है कि जिस वार्ड सदस्य के क्षेत्र में यह नाला है वो साल भर में कभी-कदाल इसकी हल्की-फूल्की सफाई कर कागजी पक्रिया को पूरा कर लेते है. अगर इस नाले की साफ-सफाई अच्छी तरह से कर दी जाय तो यह समस्या देखने को नहीं मिलेगा. जबकि कई जगहों पर स्थानीय लोग इस नाले को अतिक्रमित कर अपने कब्जे में ले लिये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >