पौराणिक व धार्मिक विशिष्टता के धरोहर को सहेजने की जरूरत : डीएम

डीएम ने चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण अच्छी जगह मिली, तो फिर होगा निरीक्षण तीनों जगहों के अभिलेख को अविलंब सौंपने का सीओ को दिया निर्देश धोरैया : डीएम डाॅ निलेश देवरे ने बुधवार को प्रशिक्षु आइएएस अमन समीर के साथ धोरैया पहुंचकर अंचल अंतर्गत तीन-तीन भवनों के निर्माण के लिए उपलब्ध कराये गये भूमि […]

डीएम ने चिह्नित जमीन का किया निरीक्षण

अच्छी जगह मिली, तो फिर होगा निरीक्षण
तीनों जगहों के अभिलेख को अविलंब सौंपने का सीओ को दिया निर्देश
धोरैया : डीएम डाॅ निलेश देवरे ने बुधवार को प्रशिक्षु आइएएस अमन समीर के साथ धोरैया पहुंचकर अंचल अंतर्गत तीन-तीन भवनों के निर्माण के लिए उपलब्ध कराये गये भूमि का निरीक्षण किया. डीएम ने धनकुंड थाना भवन के लिए कोदरकटटा मौजा में जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग पर मुहैया कराये गये डेढ़ एकड़, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय निर्माण के लिए चपरी गांव में पांच एकड़ तथा धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित पथ प्रमंडल धोरैया के भवन निर्माण के लिए घसिया एवं गंगदौरी मौजा में चिह्नित पौने दो एकड़ जमीन का अवलोकन किया.
तीनों जगहों के निरीक्षण के उपरांत डीएम ने अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए चपरी से अलग भी जगह चिह्नित करने का निर्देश सीओ को दिया. डीएम ने कहा कि अगर इससे अच्छी जगह का चयन होता है तो वे भी आकर पुन: स्थल का अवलोकन करेंगे और प्रपोजल में सुधार किया जायेगा. तीनों जगहों के निरीक्षण के बाद डीएम ने सीओ को भूमि का अभिलेख अविलंब सौंपने का निर्देश दिया ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके.
धनकुंडनाथ शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का निर्देश
धनकुंड थाना भवन के चिन्हित जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा धनकुंडनाथ शिव मंदिर में भी पहुंचकर माथा टेका. साथ ही यहां के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अवशेषों का भी अवलोकन किया. इनके साथ चल रहे बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता से भी इसकी जानकारी ली. इसके अलावा डीएम मंदिर प्रांगण में अवस्थित सरोवर के महत्ता के बारे में भी अवगत हुए. डीएम ने भी माना कि पौराणिक एवं धार्मिक विशिष्टताओं के गौरवमय धरोहर को सहेजने की जरुरत है. मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सरोवर के एक किनारे मनरेगा के तहत वृक्षारोपण करवाने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया. वहीं तालाब व मंदिर के रखरखाव व साफ-सफाई को लेकर भी डीएम ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर उनके साथ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आदित्य नारायण झा, सीओ विरेंद्र कुमार, धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम, धनकुंड थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित संबंधित राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >