पहले घर से अगवा किया फिर युवती को मार डाला

एक महीना पहले भी शादी की नीयत से हुआ था अपहरण भाई के बयान पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत अंतर्गत सिहुलिया गांव में 30 अप्रैल की रात्रि घर से अगवा कर एक युवती की गला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. युवती […]

एक महीना पहले भी शादी की नीयत से हुआ था अपहरण

भाई के बयान पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत अंतर्गत सिहुलिया गांव में 30 अप्रैल की रात्रि घर से अगवा कर एक युवती की गला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. युवती की शव घर के पीछे लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित एक पलाश वन से बरामद किया गया. मृतका की पहचान बबीता कुमारी (18वर्ष) पिता ईश्वर यादव ग्राम सिहुलिया के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह व सअनि रंजीत मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. फिर एसडीपीओ पीयूष कांत भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से पूछताछ भी की. मृत युवती बबीता कुमारी के भाई मंटु यादव उर्फ मदन यादव के बयान पर नौ लोगों के विरूद्ध अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गोतिया के चचेरा भाई सुनील यादव, सुबोध यादव, दुखन यादव, सहदेव यादव, मंटु यादव, चानसी यादव एवं सिमराकुरा गांव के सुरेश यादव, पप्पू यादव व चंदू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 30 मार्च को बबीता कुमारी को गोतिया के ही चचेरा भाई सुनील यादव लेकर भाग गया था.
घटना के संबंध में पिता के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कटोरिया पुलिस ने दो दिनों बाद अपहृत बबीता को देवघर रोड बस स्टैंड के निकट से बरामद कर बांका न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया था. इधर गत 30 अप्रैल की रात्रि बबीता के भाई राजेश यादव की शादी की बारात असनघट्टा गांव गयी थी.
घर पर सिर्फ महिलाएं ही थी. मृत बबीता के भाई मंटु यादव उर्फ मदन यादव का आरोप है कि उक्त लोगों ने मौके का फायदा उठा कर घर से बबीता को अगवा कर लिया. गले में रस्सी डाल कर उसकी हत्या कर शव को पलाश वन में फेंक दिया. कांड के सभी नामजद अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >